36 घंटे के अंदर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनाव 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* चोरी की बोलेरो, चोरी की मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद*

---Advertisement---

 शक्तिनगर /सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता*
36 घंटे के अंदर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनाव 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* चोरी की बोलेरो, चोरी की मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा *बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के अंदर* सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 31.08.2026 को वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। दिनांक 26.08.2026 को प्रातः करीब 08:30 बजे वाहन उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका।

प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-163/2026, धारा-303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*कृत कार्यवाही-*
पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए *अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे* को दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 22:03 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर *धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश।

*बरामदगी-*
* 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558।
* 01 अदद हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040।
* 01 अदद बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – पर्यवेक्षण।
2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – विवेचक।
3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now