कासगंज/उत्तरप्रदेश।
जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अगस्त माह की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस ने 100 प्रतिशत से अधिक स्कोर के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। एसपी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों, सीओ और संबंधित शाखाओं ने टीम वर्क के साथ काम किया, जिसका परिणाम है कि कासगंज आज आईजीआरएस में नंबर वन है।
एसपी ओपी सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।

