एक लाख बत्तीस हजार केवीए पावर स्टेशन स्थापित करने की माँग ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Tuesday, September 1, 2026 10:15 AM

---Advertisement---

दुद्धी /सोनभद्र ।

(सेराजुल होदा ,क्राइम जासूस)

नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन ने सोमवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0 के0 शर्मा को ज्ञापन सौंपकर, क्षेत्र की गंभीर विद्युत समस्या के स्थायी निराकरण के लिए एक लाख बत्तीस हजार केवीए पावर स्टेशन स्थापित करने एवं नगर पंचायत के विस्तारीकरण कर समस्याओं से मुक्त करने के लिए बजट की मांग की। जिससे नगर पंचायत दुद्धी की समस्याओं का दूर किया जा सके।


मंत्री जी को अवगत कराते हुए अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि दुद्धी क्षेत्र में बिजली की समस्या बीते दशकों से बनी हुई है। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दुद्धी में 1 लाख 32 हजार केवीए की पावर स्टेशन जब तक नही स्थापित की जाएगी, तब तक समस्या बनी रहेगी।
वहीँ नगर पंचायत दुद्धी में बजट के अभाव में विकास कार्य प्रभावित हो रही है। नगर के विकास के लिए विस्तारीकरण करना बहुत ही जरूरी है। विजली, सड़क, नाली, गली एवं सुंदरीकरण के लिए बजट की विशेष आवश्यकता है। नगर में नालियों की पानी निकासी की व्यवस्था न होने से हर साल बारिश के मौसम में नागरिकों को जल जमाव एवं सड़क में बन रहे गड्ढों की समस्याओं से जूझना पड़ता हैं। तालाबों का कार्य, नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के साथ ही गर्मी के मौसम में होने वाली पेयजल समस्याओं से निजात दिलाए जाने की मांग की। कहा कि इन कार्यों के लिए अगर धन मुहैया करा दिया जाए तो नगर पंचायत दुद्धी का विकास हो सकता है। इस अवसर पर नगर पालिका राबर्ट्सगंज चेयरमैन रूबी प्रसाद,पिपरी चेयरमैन दिग्विजय सिंह व देवेश मोहन मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now