उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारी हित के मुद्दे प्रमुखता से उठे, बैंकों को समयबद्ध ऋण निस्तारण के निर्देश।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Monday, August 31, 2026 5:44 PM

---Advertisement---

सोनभद्र / उत्तरप्रदेश।

जिलाधिकारी सोनभद्र की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सोनभद्र द्वारा व्यापारी एवं युवा हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के  जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल ने चुर्क रेलवे स्टेशन रोड की खराब स्थिति को दुरुस्त कराने तथा मुख्यमंत्री जी की विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं में बैंकों द्वारा की जा रही अनावश्यक हीलाहवाली का मुद्दा उठाया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध न कराने वाले बैंकों के विरुद्ध FIR सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी बैंकों को मुख्यमंत्री जी की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी महोदय के त्वरित एवं जनहितकारी निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। संगठन ने कहा कि ऐसे निर्देशों से युवाओं, व्यापारियों एवं नए उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

बैठक में प्रभारी मुख्य संरक्षक हाजी सलीम हुसैन जी सहित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now