बोल बम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम मे वृद्धजनों को मच्छरदानी वितरित किया गया

---Advertisement---

 

रेनूकुट सोनभद्र 30 अगस्त 2026

बोल बम सेवा समिति रेणुकूट के सदस्यों द्वारा दुद्धि स्थित वृद्धाश्रम मे जाकर सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवास कर रहे सभी बुजुर्गों (महिला एवं पुरुष) के बीच समिति की ओर से मच्छरदानी, फल (केला एवं सेब) तथा मिठाई का वितरण किया गया।
इस पुनीत सेवा कार्य में हमारे सम्मानित सदस्यों ने अपनी ओर से मच्छरदानी प्रदान कर महत्वपूर्ण सहयोग दिया—
मा. श्री नागेंद्र सोनी जी, मा. श्री अरुण कुमार सिंह जी, मा. श्री जय प्रकाश यादव जी, मा. श्री दिवाकर द्विवेदी जी (डायरेक्टर: माइंड डेवलपमेंट सेन्टर ), एवं मा. श्री सुनील अग्रवाल जी आप सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग, सेवा-भाव एवं समर्पण के लिए बोल बम सेवा समिति परिवार की ओर से हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
साथ ही हमारे समिति के ही सम्मानित सदस्य मा. श्री विकास शर्मा जी ने अपनी ओर से वृद्धजनों के लिए Colgate मंजन, नहाने का साबुन, गमछा एवं शुगर-फ्री बिस्किट का वितरण किया।
कार्यक्रम मे उपस्थित बोल बम सेवा समिति के आयोजक अध्यक्ष मा. श्री राजेश जी ने इस कार्यक्रम के लिए समिति के सभी सदस्यों को उनके इस सेवा भाव और सहयोग के लिए बोल बम सेवा समिति परिवार की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की सबसे अच्छी और सुखद बात यह है कि यह सेवा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी के सामूहिक सहयोग और सेवा भावना का परिणाम है।
जब समिति के सदस्य अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करते हैं, तो वह सहयोग मिलकर एक बड़े सेवा कार्य का रूप लेता है और जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी एवं अपनापन लाता है। यही हमारी समिति की सबसे बड़ी ताकत है।
बोल बम सेवा समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यक्रम करना ही नहीं, बल्कि मानव सेवा, समाज सेवा और जरूरतमंदों के साथ खड़े होना भी है। आइए, हम सभी इसी प्रकार एकजुट होकर सेवा के इन पुनीत कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now