सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे मिलावटी मिठाई विक्रेताओं पर आज गुरुवार को राजस्व और फूड विभाग की संयुक्त टीम ने तीन दुकानों से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया जिससे अर अन्य मिठाई दुकानदारों मे हड़कंप मचा गया। नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और फूड इंस्पेक्टर कीर्ति आनंद ने संयुक्त रूप से तीनों दुकानों से अलग अलग प्रकार की मिठाइयों के नमूने लिए। सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल और सचिव जशवंत मौर्य ने अधिकारियों से वार्ता कर बताया कि रक्षाबंधन पर दुकानों में भारी भीड़ रहती है और त्योहार से एक दिन पूर्व अचानक हुई जांच से क्रेता‑विक्रेता दोनों पर असर पड़ता है। उन्होंने अनुरोध किया कि ऐसी जांचें त्योहारों की मांग और व्यापारियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से की जाएँ। अधिकारियों ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई छापेमारी से मिठाई विक्रेताओं मे हड़कंप मच गया।

