बीजपुर /सोनभद्र पुलिस द्वारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं दहेज मृत्यु से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के निर्देशन में थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक *26.08.2026* को थाना बीजपुर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 *94/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट* से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में तलाश एवं दबिश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त *सोनू पुत्र स्व0 रामलाल, निवासी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष* को *शिव मंदिर सिरसोती के पास से प्रातः करीब 05:42 बजे* गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे *माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सोनू पुत्र स्व0 रामलाल निवासी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. *थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह*, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
2. *उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय* थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
3. *हे0का0 भानू प्रताप यादव* थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
4. *का0 कृष्ण कुमार गुप्ता* थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।*

