शक्तिनगर/सोनभद्र सीबीएसई की ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो बीपीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावा, भदोही में आयोजित हुई जिसमें सीबीएसई के ईस्ट जोन के तीन राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1400 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में *संत जोसेफ स्कूल शक्ति नगर की दो छात्राओं आराध्या सिंह एवं आर्या सिंह ने* अंडर 19 महिला वर्ग में अभूतपूर्व व रोमांचकारी प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ ईस्ट जोन की झोली में *दो रजत पदक की संख्या बढ़ाते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर ली* एवं सोनभद्र के साथ अपने विद्यालय को दोहरी चांदी की चमक से गौरवान्वित कर दिया। यह दोनों खिलाड़ी अंडर-19 बालिका वर्ग में आगामी *20 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल, पानीपत, हरियाणा में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026* में पुनः एक बार अपने-अपने विद्यालयों के साथ सोनभद्र जिले व ईस्ट जोन का परचम फहराने के लिए तैयारी में जुट गई हैं।
खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने सभी खिलाड़ियों को अनेकानेक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। फादर प्रधानाचार्य ने विगत वर्षो कि भांति इस वर्ष पुनः महिला खिलाड़ियों के पदक प्राप्त करने पर उन्हें विशेष रूप से साधुवाद देते हुए प्रोत्साहित किया व प्रशिक्षक संतोष यादव को भी बधाई दिया एवं इन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतिभाग हेतु आवश्यकताओं को पूरा करने व हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि विगत वर्षो में भी विद्यालय की छात्राओं ने न सिर्फ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है बल्कि पदक तालिका में भी अपना नाम अंकित कराया है। प्रशिक्षक संतोष कुमार यादव ने बताया प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कि कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि ये खिलाडी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीतेंगे बल्कि इस वर्ष एस.जी.एफ.आई. की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने में सफल होंगे। उक्त टीम में बतौर टीम मैनेजर गई विद्यालय की ही शिक्षिका अंकिता कुजूर ने बताया अत्यंत कठिन परिस्थितियों व व्यवस्थाओं में बच्चियों का इस कदर प्रदर्शन वास्तव में काबिले तारीफ है। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि से गौरवान्वित है।

