रक्तदान कर युवक ने एनीमिया से पीड़ित महिला की बचाई जान।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र । एक कहावत है कि कौन किसका सहारा बन जाए इसे ऊपर वाले के सिवा कोई नही जानता , इस वाक्य को चरितार्थ किया रामनगर निवासी टिंकू चंद्रवंशी ने, एक दिव्यांग एनिमिया पीड़ित महिला को अपना खून देखकर बचाई उसकी जान । आपको बता दें कि स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बीड़र की दिव्यांग इंद्रावती देवी 30 वर्ष ,एनीमिया से पीड़ित थीं। चिकित्सकीय जांच में खून की आवश्यकता बताई गई और परिजनों को तुरंत रक्तदान कराने का निर्देश दिया गया। मरीज के तीन बच्चे हैं, लेकिन परिवार के किसी सदस्य ने रक्तदान के लिए सहमति नहीं दी।
इसी बीच प्रगति फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरि और समाजसेवी राजू शर्मा के सहयोग तथा जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर के अध्यक्ष बबलू चन्द्रवंशी और प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी के पहल पर रामनगर वार्ड नंबर 10 निवासी 40 वर्षीय टिंकू चन्द्रवंशी पुत्र नागेंद्र चन्द्रवंशी ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर इंद्रावती देवी की जान बचा ली। उनके इस जज्बे और हौसले को प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरि सहित अन्य समाजसेवियों ने जमकर सराहना की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now