*सीजीएम ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली*
*विकास में अहम भूमिका निभा रही अनपरा परियोजना-अजय कटियार*
अनपरा सोनभद्र।
अनपरा तापीय परियोजना के संकुल में स्थित सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में 80वां स्वाधीनता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समारोह में मुख्य अतिथि एवं परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार कटियार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद उन्होंने स्कूली बच्चों व सुरक्षा के जवानों की आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का दिन आजादी पर्व मनाने का और अमर वीर शहीदों को नमन करने का दिन है। अमर शहीदों के कठिन संघर्षों और कुर्बानियों ने हमें यह आजादी दिलाई।इं कटियार ने आगे कहा कि अनपरा परियोजना का स्थान ऊर्जा क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है।अनपरा की इकाइयां पुरानी होने के बावजूद कम लागत,न्यूनतम तेल व ऑक्जेलियरी खपत के साथ सतत विद्युत उत्पादन कर नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं तथा बिजली जरूरतों को पूरा करने एवं देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है।इसलिए अधिक से अधिक विद्युत उत्पादन की जिम्मेदारी भी हम सभी के ऊपर है।हम इस क्षेत्र में सुरक्षा के साथ बिजली के सतत उत्पादन के अलावा चिकित्सा,शिक्षा,पानी,हरित वातावरण और कई मूलभूत सुविधाएं भी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करा रहें हैं।अंत में उन्होंने बिजली कार्मिकों को कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।समारोह का मुख्य आकर्षण संस्कृति कार्यक्रम रहा जिसमें मे स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर लोगों को आजादी के समर की याद दिला दी।कार्यक्रम का संचालन इं पवन तिवारी तथा इं धर्मेंद्र रामकरन ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता आर एंड एम इकाई इं अतुल कुमार,महाप्रबंधक प्रशासन इं एसएन मिश्र,महाप्रबंधक द इं प्रशांत त्रिपाठी,महाप्रबंधक ब इं चंद्र प्रकाश,महाप्रबंधक अ इं डीके सिंह,महाप्रबंधक जानपद इं निशीथ शर्मा,समादेष्टा सीआईएसफ इकाई नितिन तोमर,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अमरनाथ बरनवाल,ज्योति पुंज वनिता मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा कटियार,अधीक्षण अभियंता मुख्यालय इं कर्मेंद्र सिंह,उप महाप्रबंधक लेखा एसपी कुशवाहा,एसपी यादव,अधीक्षण अभियंता इं विमलेंद्र सिंह,इं आरके सिंह,इं चन्द्र विजय,इं गजेंद्र कुमार,इं उत्पल शंकर,इं अच्युतेश कुमार,इं संजय सिंह,इं महेंद्र सिंह, इं कुमार गौरव केन, केएस सचान,अधिशासी अभियंता इं मनोज यादव,इं रमेश कुमार,इं अनिल कुमार,इं बीआर पटेल,इं संजय महतो,इं बृजेंद्र सिंह,इं राजेश सचान अन्य वरिष्ठ अधिकारी,महिला मंडल के पदाधिकारी,कर्मचारी एवं मान्यताप्राप्त श्रम संगठनों के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
*अनपरा परियोजना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वाधीनता दिवस*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, August 16, 2026 2:53 PM
---Advertisement---

