प्रभात फेरी निकाल कर अमर शहीदों को किया गया नमन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है, जैसे दर्जनों राष्ट्र गीतों के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस को दुद्धी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों मे बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र /छात्राओं द्वारा नगर मे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी में हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता की जय का उद्घोष करते नन्हे-मुन्ने बच्चे कस्बे के बस स्टैंड,संकटमोचन मंदिर तिराहा,अमवार रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर अपने अपने विद्यालय को वापस पहुंचे । दुद्धी- रेनूकूट मार्ग पर ग्राम मझौली मे स्थित रामनगीना फार्मेसी कॉलेज से निकाली गयी झांकी एवं विशाल तिरंगा एवं कस्बा स्थित डीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल, सोनांचल इंटर कॉलेज, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय, मकतब जब्बरिया स्कूल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों से प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी के उपरांत विभिन्न संस्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। डीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल रामनगर मे प्रबंधक कृष्ण कुमार,सोनांचल इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव और प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ लवकुश प्रजापति द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में प्रबंधक मुख्य अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण संपन्न किया गया ।इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक मंचों के माध्यम से वीर जवानों की शहादत को नमन किया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, मुंसिफ कोर्ट में सिविल जज (जूनियर डिविजन) शिवानी सिंह, दुद्धी बार संघ में अध्यक्ष कुलभूषण पांडे और सिविल बार में रामलोचन तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, सीओ कार्यालय में सीओ विनय प्रभाकर साहनी, खंड विकास कार्यालय में बीडीओ ,सीएचसी में पूर्व विधायक हरिराम चेरो तथा नगर पंचायत परिसर में अध्यक्ष कमलेश मोहन ने तिरंगा फहराया। वहीं गोंडवाना भवन में सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर गैस सरकारी संस्थानों मे झंडा फहराया किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now