रेनुकूट / सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में स्थित निर्मला कान्वेंट हाई स्कूल में आज 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यातिथि स्कूल की मैनेजर सिस्टर क्लेयर द्वारा स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर रेज़ी व स्कूल की वाईस प्रिंसिपल सिस्टर निशा के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया ।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ ततुप्रांत स्कूल के सभी हाउसों के बच्चों द्वारा कैबिनेट मेंबर के साथ अपने अपने हाउस लीडर की अगवाई में मार्च फ़ास्ट किया गया । स्कूल कैप्टेन मास्टर आदित्य यादव द्वारा सभी को देश के प्रति अच्छी सोच रखने और अच्छे कार्य करने की शपथ दिलाई गयी ।
वही स्कूल के अध्यापक नित्यानन्द पाठक द्वारा देश के प्रति दायित्व को अपने स्पीच के माध्यम से स्कूल के समकक्ष रखा ।

