चौकी निवास पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

---Advertisement---

चौकी निवास थाना सरई/ सिंगरौली
चौकी निवास पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा जिला सिंगरौली ,एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी श्री प्रहलाद मर्सकोले एवम चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिह के नेतृत्व मे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
अपराध क्रमांक – 630/2026 धारा 331(4),305(क) वीएनएस
घटना का संक्षिप्त विवरण – फरियादी हरिश्चन्द्र सिह निवासी पापल का दिनांक 05.08.2026 की दरमियानी रात्रि मे घर मे चोरी होने के संबध मे दिनांक 09.08.2026 को चौकी निवास मे अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा घर का ताला तोड कर घर का सामान चोरी करने के संबध एफ.आई.आर दर्ज कराया गया था जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना संदेहियो से पूछताछ करने पर संदेहियो के द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया एवं चोरी गया मशरूका संदेहियो द्वारा पेश करने पर जप्त कर आऱोपियो को दिनांक 12.08.2026 गिरफतार किया जाकर न्यायालय पेश किया जाकर जिला जेल पचोर दाखिल किया गया ।

जप्त मशरुका – 01 नग सिलाई मशीन, 01 नग मिक्सर, 01 जोडी पायल, लहसुन ,01 लोहे की राड जिससे ताला तोडा गया आरोपियो के कब्जे से बरामद किया गया है । जिसे जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया ।

सराहनीय योग्यदान – चौकी प्रभारी निवास उनि. नृपेन्द्र सिह, स.उ.नि त्रिवेणी पाल , आर. 495 सतेन्द्र पाण्डेय , 598 मंगलेश्वर सिह , आऱ 534 प्रवीण पाण्डेय, आऱ 520 रविराज सिह चौकी निवास एवं आऱ 08 प्रशांत केशरी का सराहनीय योग्यदान रहा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now