राष्ट्रभक्ति के उत्साह और तिरंगे के सम्मान से गूंजा अनपरा मण्डल
अनपरा/सोनभद्र मण्डल में यशस्वी मण्डल अध्यक्ष श्री प्रमोद शुक्ला जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, राष्ट्रप्रेमियों एवं क्षेत्र के सजग प्रहरियों की उपस्थिति में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस गौरवपूर्ण तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राम नरेश पासवान जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राम नरेश पासवान जी ने कहा कि—
“तिरंगा केवल तीन रंगों से बना कपड़ा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे देश का गौरव और करोड़ों भारतीयों की आन-बान-शान का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए भारत माता के कितने ही सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। तिरंगे के तीनों रंग भारत की अखंडता, साहस, बलिदान और शांति का संदेश देते हैं, वहीं इसके मध्य अंकित अशोक चक्र धर्म, न्याय और निरंतर प्रगति का प्रतीक है।”
🇮🇳 नीलियम होटल से सिनेमा रोड होते हुए राजपूत एंड सन्स तक निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों राष्ट्रप्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों एवं गीतों के साथ पूरे मार्ग को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश बैसवार, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य संजय तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष श्रीवास्तव, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शुक्ला ‘बाबा’, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, मण्डल महामंत्री एवं सभासद प्रथम श्रीवास्तव एवं कृष्णा चौरसिया, मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, विकास बैसवार, बंसी ,लाल बाबू केशरी, संतोष सिंह, रितुराज मौर्य एवं विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष मंतोष तिवारी, मण्डल मंत्री मनोज चौरसिया, राकेश बैसवार, रतन गुप्ता, सरिता विश्वकर्मा, उर्मिला कनौजिया,वंदना त्रिपाठी शिव प्रकाश बैसवार, सुरेंद्र सिंह परमार, कुंदन सिंह, आकाश पांडेय, गजेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश कनौजिया, रंभा देवी, शिवमंदि कनौजिया, जितेंद्र यादव एवं सुमित सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
व्यापार मण्डल से गोपाल गुप्ता, गोपाल चौरसिया, पवन सिंह सहित सैकड़ों महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

