दुद्धी बड़े ही धूमधाम निकाली गपी भव्य तिरंगा यात्रा।।

---Advertisement---

 

*** तिरंगा यात्रा मे भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड, चेयरमैन कमलेश मोहन, मंडल प्रभारी विशाल पाण्डेय, देवेश मोहन सहित सैकड़ों की संख्या मे नगर वासियों ने हाथों मे राष्ट्रध्वज लेकर अमर शहीदों को किया याद।सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। कस्बा दुद्धी मे मंगलवार 11 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहवाहन पर भाजपा मंडल दुद्धी के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर-घर तिरंगा पहुंचाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा संकट मोचन मन्दिर होते हुए काली मन्दिर तिराहे से वापस रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई पहुंची। रास्तेभर हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।यात्रा की अगुवाई दुद्धी विधानसभा निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ,दुद्धी मण्डल प्रभारी विशाल पांडे ,नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने की। इस दौरान सोनांचल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं और नंन्हे मुन्ने बच्चों एवं कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे वंदेमातरम के नारे लगाए ।इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह व तिरंगा यात्रा मण्डल संयोजक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के आवाहन पर विगत कई वर्षों से तिरंगा यात्रा प्रत्येक गांव शहर में निकाली जा रही है, उसी क्रम में आज दुद्धी मण्डल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई है ,इसे घर-घर पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस मौके पर दिलीप पांडे, सुमित सोनी,पंकज अग्रहरि उर्फ बुल्लू, जितेन्द्र चन्द्रवँशी, राजेश्वर श्रीवास्तव, प्रेमनारायण मोनू सिंह, धीरज जायसवाल, धनंजय रावत, अंशुमान रॉय, हिमांशु चौरसिया, अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल, आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि,निरंजन गुप्ता, विकाश सोनी,अनुरोध, आमेश सिंह,सत्यम कश्यप, प्रवीण जायसवाल, गौरव अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now