देशभक्ति के नारों से गूंजा कोन, शान से लहराया तिरंगा

---Advertisement---

 

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कोन कस्बे व बाजारों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा कोन के मुख्य बाजार से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष किए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और कोन ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा शामिल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी प्रांत पिछड़ा मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा मौजूद रहीं। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, मंडल महामंत्री मनोज तिवारी, वीरेंद्र राय, मंडल मंत्री सूर्यभान सिंह, रमेश चौबे,ललन भारती,ददन भारती,दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। आयोजकों ने लोगों से हर घर पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
यात्रा को लेकर कोन पुलिस टीम भी सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे मार्ग पर मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। तिरंगा यात्रा के समापन पर लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now