बोलबम के जयघोष से गूंजा म्योरपुर से 125 कांवड़ियो का जत्था बाबा बाबा धाम के लिए रवाना

---Advertisement---

 

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, ‘हर-हर महादेव’ और बोलबम के नारों से भक्तिमय हुआ माहौल

सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर /सोनभद्र। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था अपने चरम पर है। जिले के विभिन्न कांवड़ियों के जत्थे बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) में जलाभिषेक के लिए लगातार रवाना हो रहे हैं। रविवार म्योरपुर कस्बा सहित  विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों शिवभक्त श्रद्धा और उत्साह के साथ देवघर के लिए प्रस्थान किए। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बोलबम” के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं के परिजनों एवं ग्रामीणों ने तिलक लगाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

म्योरपुर गांव से रवाना हुए कांवड़ियों के जत्थे में अभिषेक बम, श्यामू बम, संतोष बम, अजय बम, से श्यामू बम के नेतृत्व में लगभग 50 कांवड़ियों का  जत्था बस के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।

इस अवसर पर
पूरे रास्ते श्रद्धालु शिव भजनों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। स्थानीय लोगों ने भी कांवड़ियों का स्वागत कर उनके लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

सावन माह में देवघर की ओर बढ़ रही श्रद्धालुओं की यह आस्था न केवल धार्मिक परंपरा को जीवंत बनाए हुए है, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का भी संदेश दे रही है।
इस दौरान

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now