*मुस्कान की सुरक्षा का संकल्प, सरस्वती विद्या मंदिर में लगा नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर*

---Advertisement---

 

अनपरा/सोनभद्र।विद्यार्थियों में बेहतर मुख स्वास्थ्य की आदत विकसित करने के उद्देश्य से *लायंस क्लब रेणुसागर* के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, अनपरा में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं मुख स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के दांतों एवं मसूड़ों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में *इंडियन डेंटल एसोसिएशन,* महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष *डॉ. संगीता भारती* , सहायक सचिव *डॉ. भव्य श्रीवास्तव* तथा *डॉ. जोशुआ लियो* ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को सही ब्रशिंग तकनीक, संतुलित आहार, नियमित दंत परीक्षण तथा दांतों की देखभाल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यालय के *प्रधानाचार्य श्री बलवंत सिंह* ने लायंस क्लब रेणुसागर एवं चिकित्सकों की टीम का स्वागत करते हुए इस जनहितकारी पहल की सराहना की तथा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

अंत में चिकित्सकों ने संदेश दिया—
*”स्वस्थ मुस्कान ही स्वस्थ जीवन की पहचान है। नियमित दंत परीक्षण और सही मुख स्वच्छता की आदत अपनाकर अनेक दंत रोगों से बचा जा सकता है।”*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now