मुठभेड़ के दौरान फरार ₹25,000/- का इनामिया गौ-तस्कर गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 रायपुर/सोनभद्र  पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार ₹25,000/- का इनामिया गौ-तस्कर गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए *पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार ₹25,000/- का इनामिया गौ-तस्कर* को गिरफ्तार किया गया।

थाना रायपुर पर दिनांक *18.06.2026* को पंजीकृत मु0अ0सं0 *89/2026*, धारा *109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम* से संबंधित वांछित अभियुक्त *करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र स्व0 जगी नारायण निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज* घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा *₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित* किया गया था।

थाना रायपुर एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आज दिनांक *08.08.2026 को समय करीब 00:50 बजे* अभियुक्त को उसके घर के पास *ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज* से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
*करियवा यादव उर्फ राजबहादुर* पुत्र स्व0 जगी नारायण, निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. *श्री विजय कुमार चौरसिया*, प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
2. *श्री राम सिंहासन शर्मा*, थानाध्यक्ष, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।
3. *हे0का0 राजीव कुमार*, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
4. *हे0का0 संजय कुमार सिंह*, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।
5. *का0 दीप सिंह*, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
6. *का0 सुनील कुमार*, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now