गौमाता की लगातार हो रही मौतें अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक हैं। 

---Advertisement---

 

सोनभद्र/बिल्ली मारकुंडी चढ़ाई स्थित शराब भट्ठी परिसर में एक गौमाता की मृत्यु होने की सूचना वीडियो के माध्यम से प्राप्त हुई। इस अत्यंत दुःखद घटना पर अखिल भारतीय गौ सेवा समिति ट्रस्ट गहरा शोक व्यक्त करता है।

अभी कुछ दिन पूर्व ही कृष्णशिला परियोजना, शक्तिनगर के सामने सड़क दुर्घटना में 6 गौवंशों की मृत्यु हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं समाज, प्रशासन और गोपालकों—सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

हम माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गौ संरक्षण के लिए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों का सम्मान करते हैं और आशा करते हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हम यह भी मांग करते हैं कि—
✅ बिल्ली मारकुंडी की घटना की निष्पक्ष जांच हो।
✅ यदि किसी गोपालक, संस्था या संबंधित व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
✅ जो लोग अपनी गायों को सड़कों पर निराश्रित छोड़ देते हैं और जिनकी वजह से दुर्घटनाओं में गौमाताओं की जान जाती है, उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई हो।
✅ घटना स्थल के समीप संचालित कान्हा गौशाला की भी निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।

गौमाता की रक्षा केवल सरकार की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है। आइए, गौ संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाएं।

– धीरेन्द्र जायसवाल
संस्थापक एवं अध्यक्ष
अखिल भारतीय गौ सेवा समिति ट्रस्ट

जिलाध्यक्ष
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now