सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा में बीते 1अगस्त को मगरमच्छ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए लल्लू साहनी (55) पुत्र रामप्यारे की जिला अस्पताल रावर्ट्सगंज में इलाज के दौरान मौत हो गयी।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
बताते है कि बीते 1अगस्त को करगरा के पास सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान लल्लू साहनी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका तथा इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

