भाजपा सरकार मे नगर का हो रहा है चौंमुखी विकास -कमलेश मोहन।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र । नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन ने नगर मे हो रहे विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ट्रिपल ‘ इंजन की सरकार मे क्षेत्र का जमकर विकास हो रहा है जो पहले की सरकारों मे कभी नहीं हुआ। इसी कड़ी मे नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कस्बे के जेम्स स्कूल गेट से लेकर महावीर मोहाल होते हुए राजमन गुप्ता के घर तक करीब ₹82 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण को लेकर भूमि पूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सीसी रोड बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पंकज अग्रहरि, दीपक शाह, जितेंद्र चंद्रवंशी, सभासद निरंजन, सभासद धीरज जायसवाल , सभासद शाहिद आलम, सभासद शहनवाज खां, सभासद प्रेम नारायण उर्फ मोनू सिंह, मनोनीत सभासद सुमित सोनी सहित अन्य नगर वासी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now