*शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी मध्य रात्रि को 7 वाहनों पर की गई कार्यवाही*

---Advertisement---

 

सिंगरौली/मप्र,*शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी मध्य रात्रि को 7 वाहनों पर की गई कार्यवाही**जनवरी से जुलाई तक सात माह में 120 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही माननीय न्यायालय द्वारा ₹13,50,000/- से अधिक का जुर्माना अधिरोपित*

*पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-06.08. 2026 की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई*

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जिले में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात्रि शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

*मुख्य बिंदु*:

रात्रिकालीन विशेष अभियान के दौरान 7 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
सभी चालकों का मेडिकल/ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण कराते हुए उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
सभी दोषी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण संबंधित परिवहन विभाग को भेजे जाएंगे।

विगत सात माह के दौरान जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 120 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।
यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*शराब के नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डालता है तथा सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है*

शराब का सेवन करने के बाद किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं तथा अपने परिवार एवं समाज की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now