तेज रफ्तार टेलर तीन दुकान किया क्षतिग्रस्त एक घायल।

---Advertisement---

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी स्थित विंध्य ऑटो सेल्स पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित खाली ट्रेलर ने भीषण तबाही मचा दी। वाराणसी की ओर से चोपन की तरफ जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य राजमार्ग किनारे स्थित दुकानों और मकान में जा घुसा। हादसे में तीन प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि घर में सो रहे पूर्व प्रधान का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर सबसे पहले सुनील मौर्य की टायर मरम्मत की दुकान से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हवा भरने की टंकी सहित अन्य उपकरण भी टूटकर बर्बाद हो गए। इसके बाद ट्रेलर फतेह मोहम्मद के होटल में जा घुसा, जिससे होटल को भी भारी नुकसान पहुंचा।

ट्रेलर की चपेट में पास का मकान भी आ गया, जिसमें सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे रामलखन यादव (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की वजह से मकान का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना में दुकानों, मकान और अन्य सामान को मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हुई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now