अनपरा/सोनभद्र पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंग लीडर को किया गया गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
उक्त अभियान के क्रम में थाना अनपरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-171/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम* से संबंधित वांछित अभियुक्त एवं गैंग लीडर *संजय यादव पुत्र राजेश यादव*, निवासी *पड़रछ, झिरगाडंडी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र*, उम्र करीब *20 वर्ष*, को दिनांक *01.08.2026* को समय करीब *09:30 बजे* गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
*संजय यादव पुत्र राजेश यादव*
निवासी – पड़रछ, झिरगाडंडी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
उम्र – करीब 20 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. *उ0नि0 जयशंकर राय* चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. *हे0का0 कमलेश सिंह यादव* थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

