*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील पहल, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल*

---Advertisement---

 

सोनभद्र आज *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील पहल, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल*आज दिनांक 01.08.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने हेतु जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवाया।

दोनों अधिकारियों ने घायल व्यक्ति का हालचाल लेते हुए उसे तत्काल उपचार हेतु अपने स्कॉर्ट वाहन से निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया तथा संबंधित अधिकारियों को घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित पहल से घायल व्यक्ति को समय से उपचार उपलब्ध हो सका। मौके पर उपस्थित आमजन द्वारा दोनों अधिकारियों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की गई।

*मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now