अनपरा/सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर एक्ट में 02 माह से फरार चल रहा गैंग लीडर गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार किया गया।
थाना पिपरी पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 89/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम* में 02 माह से फरार चल रहे अभियुक्त *गैंग लीडर रोहित मल्लाह पुत्र स्वर्गीय राम जियावन निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष* को दिनांक *30.07.2026 को समय करीब 16:00 बजे* थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
* रोहित मल्लाह पुत्र स्वर्गीय राम जियावन निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 श्री अशोक सिंह, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. का0 शशि भूषण, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

