मीरजापुर, जनपद के थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दाढ़ीराम में नवीन पुलिस चौकी के निर्माण हेतु सोमवार को विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य द्वारा अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक मझवां द्वारा फीता काटकर किया गया तत्पश्चात विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास हुआ । कार्यक्रम के उपरान्त पुलिस चौकी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया । ग्राम दाढ़ीराम थाना मड़िहान मुख्यालय से दूरस्थ एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है । स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित भूमि पर नवीन पुलिस चौकी के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया । नवीन पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा आमजन को पुलिस सहायता अधिक सुगम होगी । इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति में क्षेत्र की सुरक्षा एवं जनसुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी की गयी ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान राजकुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, फहीम कुरैशी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, रविन्द्र भूषण मौर्य प्रभारी निरीक्षक मड़िहान, प्रदीप सिंह थानाध्यक्ष पड़री, राजेश प्रजापति ग्राम प्रधान दाढ़ीराम, अशोक कुमार मौर्य भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान दांती, योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ग्राम प्रधान पहेती, विमला दूबे व पूर्णमासी पटेल सहित अन्य सम्मानित ग्रामीण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें ।

