पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा देर रात्रि थाना कासगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण एवं कावड़ यात्रा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Tuesday, July 28, 2026 11:06 AM

---Advertisement---

कासगंज/उत्तरप्रदेश।

देर रात्रि पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ०पी० सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान द्वारा थाना कासगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क सहित समस्त अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। अभिलेखों में पाई गई कमियों के त्वरित निराकरण एवं समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक रखते हुए सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

*इसके उपरान्त, शासन द्वारा कावड़ सम्बन्धी दिये गये निर्देशों की समीक्षा की गयी एवं उनका अनुपालन कराने हेतु अधीनस्थों निर्देशित किया गया तथा इसके अतिरिक्त कावड़ मार्ग में निरन्तर भ्रमणशील रहने, मिश्रित आबादी क्षेत्रों में भ्रमण करने तथा सम्भ्रान्त लोगों, ग्राम प्रधानों, चोकिदारों व कावड़ मित्रों के साथ गोष्ठी कर उनको ब्रीफ करने एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।*

*पुलिस अधीक्षक कासगंज महोदय द्वारा निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कावड़ मार्ग पर किसी भी तरह का निरामिष भोजन व मदिरा का इस्तेमाल ना हो । मदिरा, ढाबों, पैट्रोल पम्प मालिकों से समय से वार्ता कर उनको शासन द्वारा दिये गये निर्देशों को पूर्ण रूप से पालन करने हेतु अवगत करा दें एवं कावड़ मार्ग का भ्रमण कर कावड़ समितियों व अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर कावड़ यात्रा में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु बताया गया । संदिग्ध मार्गों और ग्रामीण इलाकों प्रभावी चैकिंग गश्त की जाये तथा अपराधियों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाये ।*

इसके उपरान्त *अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम एवं कड़ी कार्यवाही करने, एचएस और एक्टिव अपराधियों व पूर्व में गोकशी लिप्त और गौ तस्करों का भौतिक सत्यापन कर उन पर कड़ी निगरानी आदि रखते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है ।* साथ ही, पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति शालीन व्यवहार करने हेतु बताया गया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment