सोनभद्र क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था, व्यापारी सुरक्षा एवं जनसामान्य की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.07.2026 को श्री रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर, द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित कान्फ्रेंसिंग हाल में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित की गयी।
आयोजित गोष्ठी में सर्राफा व्यवसायियों, व्यापारियों, बैंक मित्रों, माइक्रो फाइनेंस कर्मियों, व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया।
गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सदैव क्रियाशील रखने, अधिक धनराशि के लेन-देन के समय विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त व्यापारियों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी।
श्री रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर, द्वारा उपस्थित सभी व्यापारियों से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग एवं समन्वय स्थापित कर जनहित एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की गयी।

