हिंडालको रेनुसागर ने विछड़ी में आयोजित किया मॉनसून सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम

---Advertisement---

 

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं हेड एचआर आशीष पांडेय के दिशा-निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग, रेनुसागर के तत्वावधान में कम्पोजिटी विद्यालय विछड़ी में मॉनसून सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वर्षा ऋतु के दौरान संभावित दुर्घटनाओं एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जलभराव, बिजली गिरने, तेज बहाव वाले नालों एवं नदी-तालाबों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।
हिंडालको रेनुसागर के सेफ्टी विभाग से ऋषभ तिवारी ने बताया कि मॉनसून के दौरान थोड़ी-सी सावधानी अनेक दुर्घटनाओं को टाल सकती है। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों से अपील की कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें, बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।
कम्पोजिटी विद्यालय विछड़ी के प्रधानाचार्य ऊषा रानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी पहल बताया। हिंडालको रेनुसागर ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों की सुरक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के अधिकारी राजनाथ यादव का सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र एवं छत्राएँ मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment