बड़ी खबर। कासगंज पुलिस का वारंटी अपराधियों पर बड़ा अभियान, 39 आरोपी गिरफ्तार।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Sunday, July 26, 2026 5:04 PM

---Advertisement---

कासगंज / उत्तरप्रदेश।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में जनपद कासगंज में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में 25-26 जुलाई 2026 की रात चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 39 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तारियां इस प्रकार रहीं—
थाना कासगंज – 8,थाना सोरों – 9,थाना ढोलना – 2,थाना सहावर – 4,थाना अमांपुर – 3,थाना सुनगढ़ी – 3,थाना पटियाली – 2
थाना गंजडुंडवारा – 2,थाना सिढ़पुरा – 3
थाना सिकंदरपुर वैश्य – 3

इस विशेष अभियान के माध्यम से कासगंज पुलिस ने फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment