दुद्धी/सोनभद्र।
(सेराजुल होदा ,क्राइम जासूस)
जनपद सोनभद्र में कई SDM के कार्यक्षेत्र में बदलाव ।
तहसील दुद्धी के उपजिलाधिकारी पद पर श्री रवि पासवान को लगभग 1 हफ्ते पूर्व नियुक्त किया गया था और आज 25 जुलाई उन्हें जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ के आदेश पर ओबरा तहसील के उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौपी गयी है ।
अब दुद्धी उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी दुद्धी में उपजिलाधिकारी न्यायिक के पद पर कार्यरत श्री अशोक कुमार गुप्ता को सौपी गयी है ।
इसके इलावा उपजिलाधिकारी मोहम्मद जाफर को दुद्धी का न्यायिक उपजिलाधिकारी बनाया गया है ।

