हिंडालको रेनुसागर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है-आर पी सिंह

---Advertisement---

 

हिंडालको रेनूसागर का ‘स्नेह मिलन’ कार्यक्रम संपन्न, ग्रामीण विकास की नई रूपरेखा पर हुआ मंथन

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनूपावर डिवीजन, रेनूसागर के ग्रामीण विकास विभाग तत्वावधान में अतिथि गृह में ‘स्नेह मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता एवं सीएसआर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, कृषि, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हिंडालको रेनुसागर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी सीएसआर के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य,आधुनिक कृषि और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इससे पूर्व मानव संसाधन प्रमुख आशीष पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आपसी सहयोग, भाईचारा एवं समन्वय की भावना से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कंपनी और ग्रामीणों के बीच मजबूत संवाद विकास की नई संभावनाओं को जन्म देगा।
सीएसआर प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को शॉल, नारियल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मेंटेनेंस हेड जगदीश पात्रा, संचालन विभाग के हेड मनीष जैन, ईआर हेड मृदुल भारद्वाज, सुरक्षा प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायणनन, चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकुल बृंदा,अनिल शर्मा, देवेन्द्र त्रिपाठी, सदानन्द पाण्डेय सहित कंपनी के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार सहित परासी, गरबंधा, बिछरी, बॉसी, कुलडोमरी, मकरा, रणहोर आदि ग्रामों के प्रधानों एवं गणमान्य नागरिकों ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जनहितकारी एवं विकासोन्मुखी कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की तथा अपने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिये सुझाव दिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर विभाग के अधिकारी शिवम पाठक, राजनाथ यादव,एवं सुनीता शर्मा ,आराधना का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सीएसआर प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment