*पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के नेतृत्व में विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

---Advertisement---

 सिंगरौली म.प्र.*पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन श्री गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हेमन्त चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. के नेतृत्व में जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में संस्कार वैली विद्यालय एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।*

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत संस्कार वैली विद्यालय एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संस्कार वैली विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को गलत संगति और मित्रों के दबाव से बचने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

इसी क्रम में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी में “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर छात्राओं द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से दिखाया कि नशा किस प्रकार धीरे-धीरे एक युवा के स्वास्थ्य, परिवार, आत्मविश्वास और भविष्य को प्रभावित करता है तथा अंततः उसे स्वयं से हारने की स्थिति में पहुंचा देता है।

नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थितजनों को संदेश दिया गया कि नशे से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय उसकी शुरुआत ही न करना है। सभी ने संकल्प लिया कि वे नशे को ‘ना’ और जीवन को ‘हाँ’ कहेंगे, स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे तथा समाज को भी जागरूक करेंगे।

सिंगरौली पुलिस की अपील—
जीवन अनमोल है, इसे नशे के अंधकार में न खोने दें। स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए—नशे से दूरी है जरूरी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment