पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने विद्यार्थियों से किया संवाद, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित*

---Advertisement---

 सिंगरौली म.प्र.।**सिंगरौली।* मध्यप्रदेश पुलिस एवं पुलिस महानिदेश श्री कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) उपस्थित हुए तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के करीब 1600 छात्र-छात्राओं ने अनुशासित एवं रचनात्मक ढंग से खड़े होकर “नशे से दूरी है जरूरी 2.0—सिंगरौली पुलिस” संदेश को प्रदर्शित करती विशाल मानव श्रृंखला बनाई। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई यह मानव श्रृंखला अपने आप में अद्भुत, आकर्षक एवं प्रेरणादायी दिखाई दे रही थी। पुलिस अधीक्षक स्वयं विद्यार्थियों के साथ मानव श्रृंखला में सम्मिलित हुए और उनके प्रयासों की सराहना की।

*पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नशीले पदार्थों से सदैव दूर रहने, अच्छे मित्रों का चयन करने, जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित करने तथा खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधीक्षक ने सरल एवं प्रेरक ढंग से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।*

अभियान के अंतर्गत विद्यालय में आयोजित चित्रकला, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, मानव श्रृंखला निर्माण में सहभागी विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।

*कार्यक्रम में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी से प्राचार्य श्री अश्वनी कुमार सोनी स्टाफ सहित एवं पुलिस स्टाफ से उप निरीक्षक श्री पवन सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष बागरी, नूर आलम, अनूप सिंह एवं आरक्षक अरुण वास्कले उपस्थित रहे।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment