कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।थाना कोन पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही पत्थरगढ़ी उखाड़ने के मामले में एक नामजद आरोपी के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट से संबंधित मुकदमा संख्या 2724/22 धारा 5/26 एवं 41/42 वन अधिनियम के मामले में वांछित चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवनाथ पुत्र लक्ष्मण राम, रामलखन पुत्र हलकन राम, बुधई राम पुत्र महंगू राम तथा कैलाश राम पुत्र मंगरू राम सभी निवासी ग्राम बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।
वहीं थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 126/2026 धारा 329(3), 326(ई), 351(3) बीएनएस से संबंधित पत्थरगढ़ी उखाड़ने के प्रकरण में नामजद अभियुक्त बंकटेश्वर यादव पुत्र स्वर्गीय रघुवीर यादव निवासी ग्राम खरौंधी टोला डेमोखाड़ी थाना कोन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना कोन पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने के लिए रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अखिलेख कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवनारायण यादव, उप निरीक्षक हंसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र चौहान तथा कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

