नियमित व्यायाम और खेलकूद कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं-आर पी सिंह

---Advertisement---

 

रेनुसागर फिट एंड फास्ट चैम्पियनशिप-2026 का भव्य आयोजन
स्वास्थ्य और फिटनेस का दिया संदेश

अनपरा, सोनभद्र। हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुसागर के प्रांगण में “रेनुसागर फिट एंड फास्ट चैम्पियनशिप-2026” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों में स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है तथा नियमित व्यायाम और खेलकूद व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जोश, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
हिन्डाल्को रेनुसागर हेड एच आर आशीष पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिये फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोहित सक्सेना,देवेन्द्र पांडेय,आर के बर्मा एवं सदानन्द पांडेय का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की ।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का सफल संचालन सदानन्द पांडेय ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment