*नवगठित विद्यार्थी परिषद ने सत्यनिष्ठा की ली शपथ*

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र  विद्यालय में छात्र नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा उन्हें निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
सर्वप्रथम विद्यालय के विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ० विंसेंट परेरा तथा सिस्टर गब्रियेला ने नवनियुक्त कैप्टन भाग्योदय, जाह्नवी तथा वाइस कैप्टन तेजश शुक्ला, अनन्या मिश्रा को बैज पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसी क्रम में स्पोर्ट्स शिक्षक अशोक कुमार, जेम्स रॉल्फ, श्रद्धा कुमारी ने स्पोर्ट्स कैप्टन आयुष सिंह, खुशबू तथा वाइस कैप्टन आदित्य शाश्वत, एंजल प्रिया को, 5 S कैप्टन ओम चतुर्वेदी, आलिया हसन तथा वाइस कैप्टन आदित्य सिंह, पल्लवी सिंह को शिक्षक टाइटस क्रास्ता व नम्रता सिंह ने श्लैश तथा बैज पहनाया। इसके पश्चात् ब्लू हाउस मॉडरेटर डॉ० योगेंद्र तिवारी तथा जिशा मिस ने हाउस कैप्टन तनिश सिंह, एंजला मारिया व वाइस कैप्टन केविन जैकब, तृषा सिंह को श्लैश पहनाया फिर रेड हाउस मॉडरेटर निजिन पॉल व लिजी ने कैप्टन शाश्वत आनंद, संस्कृति एवं वाइस कैप्टन अवनीश, नवनीत को तो कैप्टन विशाल सिंह, स्नेहा व वाइस कैप्टन अच्युत तिवारी, अनन्य सिंह को ग्रीन हाउस मॉडरेटर मायाराम व सोलीमॉल तथा गोल्ड हाउस मॉडरेटर रागिनी शर्मा व मृत्युंजय कुमार ने कैप्टन हर्ष विश्वकर्मा, तरुषी गुप्ता तथा वाइस कैप्टन अंशिक गिरि व वैष्णवी वर्मा को श्लैष व बैजेज पहनाकर उनका स्वागत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग, अनुशासन एवं सेवा-भाव का विकास होगा। हेड ब्वाय भाग्योदय ने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों को अपने संदेश में आश्वासन दिया कि हम लोग अपने अच्छे आचरण तथा विद्यालय की गरिमा को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार से विद्यालय को गौरवान्वित करते रहेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अनुकरणीय कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने नवगठित विद्यार्थी परिषद को शुभकामनाएँ दीं तथा सफल कार्यकाल की कामना की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment