साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के 20 हजार रुपये पुलिस ने कराए वापस,

---Advertisement---

 

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार महिला के खाते में 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को बड़ी राहत मिली है। महिला ने पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा निवासी पूजा देवी पत्नी विजय कुमार ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में महिला ने बताया था कि साइबर अपराधियों ने उसके साथ कुल 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोन की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया।
पुलिस की सक्रियता के चलते पूर्व में पीड़िता के 30 हजार रुपये वापस कराए जा चुके थे। वहीं गुरुवार को शेष 20 हजार रुपये भी सफलतापूर्वक पीड़िता के मूल बैंक खाते में वापस करा दिए गए। इस तरह साइबर टीम ने कुल 50 हजार रुपये की ठगी की गई धनराशि को वापस कराने में सफलता प्राप्त की।
रुपये वापस मिलने के बाद आवेदिका पूजा देवी ने थाना कोन साइबर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में साइबर टीम के हित यादव एवं स्वधा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment