बीजपुर /सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष बीजपुर के कुशल निर्देशन में थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 04.07.2026 को थाना बीजपुर पुलिस टीम द्वारा माननीय अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में *मु0नं0-560/2021, धारा-427 भादवि से *संबंधित 04 वारंटी अभियुक्तों* को उनके निवास स्थान ग्राम नेमना से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1. मोहन राम उर्फ महेन्द्र राम गुर्जर पुत्र स्व० रामनरायन, उम्र लगभग 42 वर्ष।
2. राजलाल गुर्जर पुत्र स्व० रामनरायन, उम्र लगभग 56 वर्ष।
3. लल्लूराम गुर्जर पुत्र स्व० रामनरायन, उम्र लगभग 45 वर्ष।
4. चिन्तामनी देवी पुत्री स्व० रामनरायन, उम्र लगभग 53 वर्ष।
*समस्त निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष बीजपुर श्री राजेश कुमार सिंह जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 दीनानाथ राम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 भानू प्रताप यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
4. रि0का0 मनीष कुमार थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
5. म0रि0का0 प्रियंका थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
6. का0चालक कृष्ण कुमार गुप्ता थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।

