सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने “डॉक्टर डे” के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचकर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी सहित अन्य डॉक्टरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टरों को मरीजों के प्रति निस्वार्थ सेवा एवं लगन से बेहतर उपचार के लिए विशेष रूप से शुभकामनाएं दी। आपको मालूम रहे की भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और मरीजों की जान बचाने के उनके समर्पण को सम्मान देने के लिए यह आयोजन किया था ।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान मे नगर पंचायत दुद्धी के मनोनीत सभासद सुमित सोनी ,अजय चंद्रवंशी ,बबलू केशरी,सतीश सोनी,गौरव सोनी ,विकास मद्धेशिया, विकास सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है रहे ।

