सीएसआर रेनुसागर द्वारा विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

---Advertisement---

 

शिविर में चिकित्सकों ने 153 लाभार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं हेड एचआर आशीष पांडेय के दिशा निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग, रेनुसागर द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल कन्या विद्यालय में विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर नि:शुल्क पंजीकरण कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

चिकित्सा शिविर में रेनुसागर चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार, एवं दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित समस्याओं के आधार पर मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया।
शिविर में कुल 153 लाभार्थियों से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह दंत परीक्षण कर उन्हें टूथपेस्ट एवं ब्रश वितरित किए गए।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित मरीजों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत करते हुए विशेष चिकित्सा शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
गौरतलब है कि हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर द्वारा सीएसआर के तहत दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।इस अवसर पर सभासद अनपरा नगर पंचायत अंगद सिंह,अजित सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी राजनाथ यादव,रमेश गुप्ता, आशा तिवारी एवं रेखा का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment