दुद्धी में सातवीं मोहर्रम का जुलूस सकुशल हुआ संपन्न।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे मोहर्रम पर्व के सातवीं का जुलूस मंगलवार की रात 10 बजे कस्बे के विभिन्न वार्डों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मल्देवा,खजूरी कठौतवा आदि चौक से अखाड़ा कमेटियों के उस्तादों की मौजूदगी मे निकाला गया।
अखाड़ा जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गो जैसे बस स्टेशन,तहसील तिराहा से होते हुए चौराहे पर इकट्ठा हुआ और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अपने कला का जमकर प्रदर्शन किया।
आपको बताते चलें कि मोहर्रम का महिना इस्लामी माह कैलेंडर का प्रथम माह होता है,जो इमाम हसन रजि• , इमाम हुसैन रजि• के साथ 72 शोहदाए कर्बला की याद मे मनाया जाता है।
जुलूस के अंत मे पूर्व वर्षों की भांति केला कटाई और मिट्टी कोड़ाई के रस्म के के बाद जुलूस वापस अपने-अपने चौकों पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर उस्ताद तालिब अली शाह,उस्ताद नसरुल्लाह, उस्ताद बच्चा भाई सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहें । सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ जुलूस मे चक्रमण करते रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment