सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्वाथ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बा स्थित दो अवैध रूप से चल रहे हॉस्पिटल एम. के और नेशनल हॉस्पिटल को जॉच के बाद पुलिस की मौजूदगी मे सील कर दिया। इस कार्रवाई को जिलाधिकारी के निर्देश पर अंजाम दिया गया।
कार्यवाही में नायाब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, अपर सीएमओ नोडल डॉ. गुलाब शंकर यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी और कोतवाली पुलिस की टीम शामिल थी। डॉ. गुलाब शंकर यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित निजी अस्पतालों की सूची मिली थी और उसी के आधार पर निरीक्षण कर सील किया गया।
बताया गया है कि एमके हॉस्पिटल में पिछले दिनों एक युवक की मौत हुई थी; इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच चल रही है। वहीं नेशनल हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ दलाली के आरोप से जुड़ी पहले से ही प्राथमिकी दर्ज थी और पुलिस ने उस मामले में कार्रवाई की थी।

