रेशमा खानम,,अनपरा/ सोनभद्र।
अनपरा में लक्षेश्वर शिव मंदिर परिसर कौवा नाला में स्थित लायंस क्लब मैत्री व लायंस क्लब संजीवनी रेनूसागर के नेतृत्व में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष योग सत्र में दोनों क्लबो की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। योग शिविर का शुभारंभ में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। पतंजलि योग शिक्षिका अर्चना तिवारी द्वारा बताया गया कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है जिसका उद्देश्य मानव शरीर और मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन लाना है
। उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उनके साथ पतंजलि योग शिक्षिका लता झा भी उपस्थित रही। यह योग कार्यक्रम लिo नीलू राय जी के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में लिo सोनी गुप्ता, रेनू अग्रवाल, शीला जायसवाल अलका , वंदना , रचना, रेखा सिंह प्रिया सिंह, शालिनी, रीना ,सुमन, कुमकुम आदि उपस्थित रही

