शक्तिनगर पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 02 हाईवा वाहन सीज

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र ओवरलोड एवं मानक विहीन वाहनों पर सख्त कार्रवाई : शक्तिनगर पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 02 हाईवा वाहन सीज*अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वाहन चेकिंग एवं ओवरलोड भारी वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 21.06.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* द्वारा उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र के सहयोग से बालू लदे भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान *कुल 02 हाईवा वाहन* निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

मानक उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सीज की कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

*कार्यवाही करने वाली टीम :*
1. उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र।
2. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment