सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांव मे आर्थिक रूप से कमजोर और आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ दिलाने के लिए पात्रों के सूची का अनुमोदन गुरुवार को खुली बैठक मे किया गया। जिसमे ग्राम पंचायत बघाडू, दिघुल और निमियाडीह मे आयोजित इन बैठकों में ग्रामीणों की मौजूदगी में सूचियाँ पढ़कर सुनाई गईं और सर्वसम्मति से अनुमोदित की गईं।
एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में छूट गया हो या किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे नियमानुसार संशोधित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जा रही है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके। खुली बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि वास्तविक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
इस मौके पर ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी, जगत नारायण, फकरुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या मे ग्राम वासी मौजूद रहे।

