रायपुर*: सोनभद्र
*थाना रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*
*01 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब, स्कूटी एवं नकदी बरामद*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध, अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री राज सोनकर* के कुशल निर्देशन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
*प्रकरणः-* दिनांक 16.06.2026 को थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त **सुरेश कुमार केशरी पुत्र कन्हैया निवासी गोटीबाँध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र** को गिरफ्तार किया। तलाशी एवं जांच के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रायपुर पर *मु0अ0सं0- 86/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. *सुरेश कुमार केशरी-* पुत्र कन्हैया
उम्र करीब 36 वर्ष
निवासी – गोटीबाँध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र
*बरामदगी का विवरण-*
1. ब्लू लाइम शराब के कुल 270 पैकेट (कुल 72 लीटर)
2. एक अदद स्कूटी (बिना नम्बर)
3. नगद ₹5,450/-
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 कृष्णा राय, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
3. रिक्रूट आरक्षी सौरभ कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियान निरंतर जारी है।*

