बभनी /सोनभद्र पुलिस द्वारा धारा 107/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-89/2026 धारा 107/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
*घटना/कृत कार्यवाही का विवरण-*
थाना बभनी पुलिस द्वारा सक्रिय सुरागरसी एवं पतारसी के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 24.06.2026 को रात्रि लगभग 19:00 बजे सिरसोती तिराहे के पास से मु0अ0सं0-89/2026 धारा 107/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवकुमार पुत्र रामनन्दन भास्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शिवकुमार पुत्र रामनन्दन भास्कर, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम नधिरा झिल्ली महुआ, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
3. रि0का0 आशीष कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
4. रि0का0 महेन्द्र कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*

